सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है.दरभंगा में सोमवार को व्यापारी को लूटने की कोशिश में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी .वहीँ आज सीतामढ़ी में बैंक लूट को अंजाम देकर सुशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है. पुपरी शहर के झझिहट पीपल्स फाइनेंस बैंक से लाखों रूपये लूट ली है.खबर के अनुसार बैंक में घुसकर तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 3.80 लाख रुपये लूट लिए. बैंक के एरिया मैनेजर विश्वजीत नाथ के अनुसार सुबह करीब 10 बजे कार्यालय खुलने के कुछ ही समय बाद तीन युवक कार्यालय पहुंचे.बंदूक दिखाकर सबको डरा दिया.विरोध करने पर जमकर पिटाई की.
बैंक के एरिया मैनेजर विश्वजीत नाथ ने बताया कि उन्हें हथियार दिखाकर अपराधियों ने सारे पैसे लूट लिए.काउंटर में रखा रुपये लेकर भाग निकले. तीनों अपराधी बाइक से आए थे. घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच व बगल के स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने में लगी है.लेकिन अभीतक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है.दिन दहाड़े हुई इस बैंक लूट की वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है.लोगों का कहना है कि चोरी, लूटपाट की घटनाएं आम हो गई हैं.घर से बाहर निकलने पर हमेशा हमले का डर बना रहता है.पुलिस का खौफ तनिक भी अपराधियों के मन में नहीं है.