मंत्री संतोष कुमार सिंह का कड़ा तंज, नीतीश कुमार की यात्रा पर घेरा विपक्ष को!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। वहीं दूसरी ओर, बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जो कभी यात्रा नहीं किया हो, जिनको यात्रा का मतलब ही नहीं पता हो, वही लोग नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल उठाते हैं।” मंत्री ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की यात्राओं से बिहार के शोषित, दलित, पिछड़े, और गरीबों का भला हुआ है और जब भी नीतीश कुमार ने यात्रा की, बिहार का विकास हुआ है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और कहा, “तेजस्वी को क्या पता होगा, जिनको अपने परिवार से फुर्सत नहीं है। वे गुमनाम यात्रा करते हैं, लेकिन जब चुनाव आता है तो उन्हें यात्रा याद आती है।” मंत्री ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को मीडिया द्वारा गंभीरता से न लिया जाए, क्योंकि बिहार के विकास और भलाई के बारे में उन्हें कभी सोचना नहीं आया।

लालू यादव के बारे में बात करते हुए, संतोष कुमार सिंह ने कहा, “लालू यादव को अब आराम करने की जरूरत है। वह राजनीति में एक्टिव होकर सिर्फ अपने बेटे के लिए धृतराष्ट्र बन रहे हैं। बिहार की जनता सब समझ चुकी है और अब उन्हें समझना चाहिए कि उनका एक पैर कब्र में है।” गिरिराज सिंह द्वारा नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर संतोष कुमार सिंह ने कहा, “बिल्कुल, नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने बिहार में सामाजिक न्याय के लिए जो काम किया है, वह ऐतिहासिक है।”

बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबू सभागार में रघुपति राघव राम भजन का विरोध किए जाने पर मंत्री ने कहा, “यह हमें पता नहीं है, क्योंकि हम उस कार्यक्रम में नहीं थे। जो लोग वहां थे, वही सही तरीके से बता सकते हैं।” बिहार में अपराध बढ़ने के सवाल पर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा, “कौन कह रहा है कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है? यहां सुशासन की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है। जो गड़बड़ करेंगे, उनका बचाव नहीं किया जाएगा। आने वाले दो-तीन महीनों में जो बचे रहेंगे, वे जेल में होंगे।” इस बयान के साथ मंत्री संतोष कुमार सिंह ने विपक्ष और मीडिया को जमकर निशाने पर लिया, जो बिहार के विकास और सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे थे।

Share This Article