सिटी पोस्ट लाइव
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को चाकू मारा गया है। वे घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स उनके घर में घुस गया और फिर उसने सैफ अली खान को चाकू मार दिया। इसे चोरी की घटना के दौरान हुआ हमला बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच में ही यह साफ होगा कि हमलावर का क्या मकसद था।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट वाले घर में गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे चोरी की बड़ी घटना हुई। चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया। पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों ने बताया कि वे घायल हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पहले चाकू मारा गया है या चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि करीना कपूर को इस वारदात के दौरान चोट नहीं आई है। परिवार के दूसरे किसी सदस्य को चोट आने की भी खबर नहीं है।