नीतीश के हेलिकॉप्टर की कीमत 100 करोड़, हर महीने 2 करोड़ का किराया .

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाईटेक हेलिकॉप्टर का किराया हर महीने दो करोड़ रुपये है.इस हेलीकाप्टर की कीमत 100 करोड़ रुपये है .हर साल किराया 24 करोड़ रुपये है. इन दिनों सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं. इस दौरान वो इसी हेलीकाप्भीटर का उपयोग कर रहे हैं. .नीतीश सरकार 2022 से चिपशन कंपनी का हेलिकॉप्टर इस्तेमाल कर रही है. सरकार हेलिकॉप्टर पर सालाना 25 करोड़ रुपए खर्च कर रही है. इसका हर महीने 2 करोड़ रुपए किराया है. एजेंसी डिमांड ऑन कॉल पर हेलिकॉप्टर और प्लेन मुहैया करवाती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सरकार एजेंसी को दो तरह से किराया देती है. पहला फिक्सड चार्ज और दूसरा प्रति घंटे का चार्ज. 6 और 8 सीटर प्लेन महीने में अगर 30 घंटे उड़ान भरेंगे तो 2 करोड़ रुपए किराया है. कम उड़ने और नहीं उड़ने पर भी इतना ही किराया देना होगा. 30 घंटे से ऊपर की उड़ान पर हर घंटे का किराया 1.5 लाख रुपए है. नाइट स्टे के लिए किसी तरह चार्ज नहीं किया जाता.सीएम नीतीश अभी मर्सिडीज बेंज स्टाइल की एयरबस हेलिकॉप्टर (एयरबस H145) से प्रगति यात्रा कर रहे हैं. इसमें दो इंजन लगे हैं. दो रियर क्लैमशेल दरवाजे, आसान लैंडिंग और एग्जिट है.

इस हेलिकॉप्टर में आठ यात्री आराम से बैठ सकते हैं. हेलिकॉप्टर का इंटीरियर लेदर और वुडन के कॉम्बिनेशन से तैयार किया गया है. हेलिकॉप्टर में हमिंग बर्ड की तरह सटीकता से उड़ने, आगे बढ़ने, मंडराते रहने, गोता लगाने, तंग जगहों पर नेविगेट करने और बहुत कम जगह में लैंड करने की क्षमता है.लग्जरी और बिजनेस क्लास स्टैंडर्ड के हिसाब से इसमें मर्सिडीज-बेंज का वैकल्पिक इंटीरियर पैकेज जोड़ा गया है. 240 किमी प्रति घंटे की तेज क्रूज स्पीड देता है. 4 घंटे 33 मिनट तक लगातार हवा में उड़ सकता है.

बिहार सरकार के पास दो विमान और एक हेलिकॉप्टर है. एक विमान एयर सी-19 खराब है. एक विमान और है. ये ठीक है, लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा. एक हेलिकॉप्टर डॉल्फिन है. मुजफ्फरपुर में हेलिकॉप्टर खराब हुआ था. वहां महीनों तक पड़ा रहा. उसे हाल में पटना लाया गया है. लेकिन अब ठीक नहीं हुआ है.एयर सी-19 और डॉल्फिन के मेंटेनेंस के लिए सरकार को अभी तक कोई एजेंसी नहीं मिली है. इसे ठीक करने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है. दोनों विमानों के खराब होने के चलते ही हर महीने किराये के हेलिकॉप्टर पर 2 करोड़ रुपए महीना खर्च करना पड़ रहा है.

Share This Article