भारत का विकास विश्व में मिसाल, 10 सालों में हासिल हुई अभूतपूर्व प्रगति: उपराष्ट्रपति

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

समस्तीपुर: आज बिहार के समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकूर की जंयती समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए। इस समारोह को संबोधन करते हुए उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत ने इस दशक में इतनी तेजी से प्रगति की है, जितनी किसी अन्य देश ने इतनी कम समय में नहीं की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने कहा, “आज प्रधानमंत्री मोदी मिशन मोड में काम कर रहे हैं, जिससे हर घर में पाइप से पानी, गैस कनेक्शन, शौचालय, बिजली जैसे बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। यह विकास पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है।” उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत अब पांचवे स्थान पर है, और जल्द ही यह तीसरे स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है, और आने वाले समय में यह और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “वर्ष 1947 में जब भारत स्वतंत्रता की शताब्दी मना रहा होगा, उस समय भारत एक विकसित देश के रूप में उभरकर दुनिया में अपना नंबर एक स्थान बनाकर उभरा। भारत को अब गुरु के रूप में भी पहचाना जाएगा।” भारत के इस विकास के प्रति उपराष्ट्रपति की भावनाएं स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि देश के भविष्य के प्रति उनका विश्वास अडिग है और यह संदेश देने की कोशिश की है कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका

Share This Article