सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मोकामा में बुधवार को अनंत समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी को लेकर सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं. विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर कहा कि ‘बिहार के सीएम अचेत हो गए हैं. राजधानी से सटे इलाके में 100 राउंड फायरिंग होती लेकिन सीएम खामोश रहते हैं. CM कानून में बदलाव कर अपराधियों को बाहर निकालते हैं.जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार का ईकबाल ख़त्म हो चूका है.मुख्यमंत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं है.प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों का नाम भी ठीक से नहीं गिना सकते.
तेजस्वी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘अनंत सिंह की पत्नी को तेजस्वी ने टिकट क्यों दिया था. बिहार में सबकुछ सामान्य है. कोई घटना होती है तो कानून सख्ती से अपना काम करती है.तेजस्वी ने कहा कि ‘फायरिंग करने वाले खुलेआम इंटरव्यू दे रहे हैं. मुख्यमंत्री इस घटना पर चुप हैं। दोनों पक्ष स्वीकार कर रहे हैं कि गोलियां चलीं लेकिन अब तक कोई नामजद FIR दर्ज नहीं की गई. उन्हें सरकार का पूरा संरक्षण मिल रहा है.”बिहार में भ्रष्टाचार है, DEO के घर से करोड़ों रुपए मिले. हमने पहले भी कहा है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार एक अपराध और एक भ्रष्टाचार में लिप्त है. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है.
तेजस्वी को जबाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि, ‘लालू राज में सूर्यास्त के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में मेरे खिलाफ राजद ने जिसको चुनाव में उतारा था, क्या वो स्वतंत्रता सेनानी थे.राजद ने मुंगेर से अशोक महतो की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा था. अशोक महतो पर जेल ब्रेक कांड समेत कई मामलों में काफी वक्त तक जेल में थे. ललन सिंह ने राजद के दिवगंत नेता शहाबुद्दीन पर तंज कसते हुए कहा कि ‘सीवान वाले भी स्वतंत्रता सेनानी ही थे. ये सारे लोग तेजस्वी के साथ ही हैं ना