बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, बेटी के साथ हैवानियत.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के  छपरा से बाप-बेटी के  रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.एक  पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है. घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है.पीड़ित किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ जलालपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. किशोरी ने आवेदन में कहा है कि उसके पिता ने दो बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर मारपीट भी की.किशोरी के द्वारा बुधवार देर शाम आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पीड़ित किशोरी अपने पिता और दादी के साथ घर में अकेली रहती है. उसकी मां उसके पिता को छोड़कर तीन बहन और एक भाई को लेकर दूसरी जगह शादी कर ली है.पीड़ित किशोरी तीन साल से अपने पिता के साथ रह रही थी. घर में ही पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

TAGGED:
Share This Article