निलंबित डीईओ के ठिकानों पर छापेमारी में बरामद हुए 4 करोड़ से अधिक रुपये

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

बेतिया: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने निलंबित जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीन के ठिकानों पर छापेमारी कर 4 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है। इस दौरान दरभंगा में 3 करोड़ 60 लाख रुपये और बेतिया में 44 लाख रुपये मिले हैं।एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि उनकी संपत्तियां राज्य के बाहर भी हैं, जिनकी जांच की जाएगी। साथ ही, कई दर्जन संदिग्ध बैंक खातों का भी पता चला है, जिनमें क्या रकम है, इस बारे में बैंक से संपर्क किया गया है। खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कल यानी शुक्रवार को तलाशी के दौरान कई बैग और बोरे में बंद कैश और जमीन के कागजात बरामद हुए थे। बेतिया स्थित उनके घर से एक करोड़ रुपये से अधिक नगद और 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए थे। तलाशी के दौरान मिली बड़ी मात्रा में नकद राशि को गिनने के लिए SVU अधिकारियों को बैंक कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ी। इसके साथ ही, इंडियन ओवरसीज बैंक, PNB और SBI से नोट गिनने के लिए मशीनें मंगाई गईं।

बता दें रजनीकांत प्रवीण और उनकी पत्नी सुषमा कुमारी के नाम से पटना, दरभंगा, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, और अन्य स्थानों पर जमीन, आवासीय फ्लैट, कृषि योग्य भूमि और व्यवसायिक भूमि मौजूद है। इसके अलावा, इनकी पत्नी के नाम पर कई संपत्तियाँ और उनकी 10 बैंक लॉकर भी हैं, जिनमें भारी निवेश किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि रजनीकांत प्रवीण द्वारा खोला गया ‘Open Mind Birla School’ उनके द्वारा खरीदी गई ज़मीन पर स्थित है।अब कयास लगाए जा रहें है कि राज्य के बाहर भी संपत्ति होने की संभावना है। ईडी ने जांच में तेजी कर दी है।

Share This Article