मोकामा गोलीकांड मामले में अशोक चौधरी ने किया अनंत सिंह का समर्थन, राजद पर बोला हमला

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। मोकामा गोलीकांड की घटना पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों पर जनता का दबाव होता है, जिसके चलते उन्हें क्षेत्र में जाना पड़ता है। अशोक चौधरी ने कहा कि अगर किसी पर गोली चलाई जाएगी, तो उसे आत्मरक्षा के लिए कदम उठाना ही पड़ेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अशोक चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह अपने क्षेत्र की जनता और लोगों की सुरक्षा के लिए गए थे और उन्होंने कानून का पालन भी किया। लेकिन तेजस्वी यादव समेत अन्य राजद और कांग्रेस के नेता जो आलोचना कर रहे हैं, उन्हें अपने शासनकाल को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ने उन लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर काम किया, जो सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे थे। फिर भी, उन्होंने हमेशा कानून का पालन किया।

राजद शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “जो हालात थे, उनमें अनंत सिंह ने एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की तरह कानून का पालन किया। वह जेल गए और जो न्यायिक फैसला होगा, उसका भी सम्मान करेंगे। लेकिन राजद शासनकाल में जिस तरह से अपराध को बढ़ावा दिया गया, वह सबको पता है। हत्या, अपराध, रंगदारी और अपहरण जैसे मामलों का दौर किस तरह से चला, यह किसी से छिपा नहीं है। जिनके शासनकाल में अपहरण उद्योग को बढ़ावा मिला, उन्हें मोकामा की घटना पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

Share This Article