सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि लालू यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ का अवार्ड मिलना चाहिए। उनका कहना था कि लालू यादव ने बिहार को पूरे देश में बदनाम किया था और उनके शासनकाल में बिहार में जो हालात थे, उन्हें आज भी लोग याद करके डरते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग लालू यादव के शासनकाल में बिहार से बाहर गए, वे आज भी बिहार वापस आने से डरते हैं। मंत्री संतोष सिंह के अनुसार, लालू यादव ‘फादर ऑफ क्राइम अवार्ड’ के सबसे बड़े हकदार हैं।
एनडीए का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आज से दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। भोजपुरी क्षेत्र से इस चरण की शुरुआत होगी और 1 फरवरी तक भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंत्री संतोष सिंह ने दावा किया कि एनडीए के इस सम्मेलन से विपक्ष का “दिमाग हैंग” हो चुका है। उन्होंने बिहार को परिवारवाद से मुक्त और समाजवाद का बिहार बताया। उन्होंने कहा कि 2025 में विपक्ष को एनडीए की एकता और जनता के भरोसे का परिणाम साफ नजर आएगा।
मंत्री संतोष ने कहा कि पांच से छ: महीने में चुनाव है, सब पता चल जाएगा कि जनता क्या फैसला करती है। एऩडीए ने लोग कितना प्रभावित है ये भी चुनाव में पता चलेगा। बिहार की जनता इनको बतायेगी की ये परिवारवाद का बिहार नहीं है ये समाजवाद का बिहार है। सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास के मूल मंत्र से बिहार आगे बढ़ रहा है।