सिटी पोस्ट लाइव : जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने एक वर्ष का वेतन देश के जवानों के नाम कर दिया है.उन्होंने ये रकम प्रधानमंत्री राहत कोष यानी प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड में चेक के माध्यम से दान किया है. जेडीयू सांसद ने कहा कि मैं पाकिस्तान के आतंकी हमले से देश मर्माहत है और पूरा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है.भारतीय सैनिकों के साथ हम सभी देशवासियों की भावना है. हम पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं कि जिन आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों का कत्ल किया उसको एक सबक सिखाने के लिए उन्होंने कदम उठाया है.
सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली हमारी जांबाज महिला कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और सैल्यूट करता हूं. सिंदूर की लाज बचाने के लिए माता सीता का आशीर्वाद हमारे जवानों के साथ है. हम अपने सैनिकों पर गौरव करते हैं और पीएम मोदी को धन्यवाद भी देते हैं. साथ ही जो हमारे सेना के जवान, पदाधिकारी पूरी साहस के साथ, ताकत के साथ देश सेवा में लगे हैं. पाकिस्तान पर हमला जारी है और हम उन्हें भी बताना चाहते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं क्योंकि उन्हें हम देश का गौरव मानते हैं. उन पर पूरा देश गर्व करता है.
देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि अभी जो देश की हालत है हमारे देश की सेना जो लड़ाई लड़ रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हमारे सैनिक अपना साहस और अपनी ताकत दिखा रहे हैं, उनके साथ हमारे पूरे देश की भावना है. पूरे सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र के लोगों की भावना इसी ख्याल से एक साल की बेसिक सैलरी प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड में या डोनेट करने जा रहे हैं.
सांसद डीसी ठाकुर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से मिलने की कोशिश करूंगा, लेकिन मुझे पता है कि उनके पास समय नहीं होगा. बावजूद इसके मैंने प्रधानमंत्री कार्यालय में जाकर प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड में चेक देने का फैसला किया है.