सिटी पोस्ट लाइव
आज, 1 अगस्त को 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स के विनर की घोषणा दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में हुई है। जिसमें कई बड़े-बड़े हस्तियों का नाम भी शामिल है। कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। तो वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। आइए नीचे देखते है 71वें नेशनल अवार्ड की पूरी लिस्ट।
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक नेशनल अवार्ड्स विनर की घोषणा की है। विनर का ऐलान करने से पहले ज्यूरी मेंबर ने 22 भाषाओं की 115 से ज्यादा फिल्में देखी। इसमें शाहरूख खान और विक्रांत मेसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवार्ड दिया गया। बता दे, मशहूर एक्टर शाहरूख खान को 35 साल में पहली बार को कोई राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्हें जवान के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक एटली है।
बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12th फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (Mrs. Chatterjee vs Norway)
बेस्ट डायरेक्शन: सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट फीचर फिल्म: 12th फेल
बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल: उर्वशी (उलूहुक्कु), जानकी बोदीवाला (वश)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल: विजयराघवन (पुक्कलम), एम.एस. भास्कर (पार्किंग)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – सुकृति वेणी (गांधी तथा चेट्टू), कबीर खंडारे (जिप्सी), तृषा थोसर, श्रीनिवास पोकाले और भार्गव जगताप (नाल 2)
बेस्ट तमिल फिल्म – पार्किंग
बेस्ट मराठी फिल्म – श्यामची आई
बेस्ट मलयालम फिल्म – उलूहुक्कु
बेस्ट कन्नड़ा फिल्म – कंदीलू
बेस्ट हिंदी फिल्म – कटहल
बेस्ट गुजराती फिल्म – वश
बेस्ट बंगाली फिल्म – डीप फ्रिज
बेस्ट आसामी फिल्म – रोंगातापू 1982
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन – हनुमान
बेस्ट फिल्म इन एनिमेशन एंड विजुअल इफेक्ट्स – हनुमान
बेस्ट कोरियोग्राफी – ढिंढोरा बाजे रे (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट लीरिक्स – उरु पलेतुरु (बलगम)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – वाती
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर – एनिमल
बेस्ट मेकअप – सैम बहादुर
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – सैम बहादुर
बेस्ट फीचर फिल्म नेशनल एंड सोशल वैल्यूज – सैम बहादुर
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – रोंगातापू 2018
बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल
बेस्ट स्क्रीनप्ले – बेबी (तेलुगु) & पार्किंग (तमिल)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – द केरला स्टोरी
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – शिल्पा राव (चलेया, जवान)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – पीवीएन एस रोहित (प्रेमिस्थुन्ना, बेबी)
बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर – आत्मपॅम्फ्लेट