आज पूर्णिया पहुँच रहे हैं CM,योजनाओं का करेंगे उद्घाटनऔर शिलान्यास.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत पूर्णिया पहुंच रहे हैं.यहां कई विकास योजनाओं के  उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी इस यात्रा के तहत सुबह करीब 11 बजे के.नगर प्रखंड के मजरा पहुंचेंगे. यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. मजरा में आयोजित कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार पूर्णिया कॉलेज में बने हेलीपैड पहुंचेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

रंगभूमि मैदान में  41 करोड़ से बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. भूटहा मोड़ में बायपास सड़क पर बनने वाली आरओबी का शिलान्यास करेंगे.  जिला समाहरणालय में  1.29 करोड़ से नवनिर्मित महानंदा सभागार का उद्घाटन करेंगे.अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस सभागार में 150 से ज्यादा लोगों की बैठने की क्षमता है. इसी सभागार में सीएम अधिकारियों से साथ विकास कार्य की समीक्षा करेंगे. इस समीक्षा बैठक के बाद सीएम मधेपुरा या पटना रवाना हो सकते हैं.

सीएम मजरा में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के साथ मनरेगा योजना के तहत बने खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे. कल्याण विभाग की ओर से रुपौली के भिखना में 25.71 लाख, लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी में 28.92 लाख और बसंतपुर के नवटोलिया में 28.86 लाख से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे.डगरुआ प्रखंड के बभनी में 28.94 लाख और तेघरा पंचायत में 25.71 लाख से बने सामुदायिक भवन का भी उ‌द्घाटन करेंगे. के. नगर के झुत्री इस्तंबरार पंचायत में 28.70 लाख, बेगमपुर में 27.78 लाख और देवी नगर में 27.78 लाख से बनने वाली सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे.

बनमनखी और के नगर के जयप्रकाश नगर में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 9.80 करोड़ से बने 100 बेड के डॉ. अंबेडकर छात्रावास का भी उद्घाटन करेंगे. सीएम नीतीश कुमार डगरुआ में बने नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल भवन का भी उद्घाटन करने के साथ अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बड़ी वाहनों जैसे कि दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, बड़े और भारी वाहनों की एंट्री को पूरी तरह बंद है.जिरोमाइल से कटिहार मोड़ होते हुए आरएन साह चौक जाने वाली सड़क पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बड़े वाहनों का और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों जैसे कि तिपहिया, चार पहिया, बड़े और भारी वाहनों के आने-जाने की मनाही होगी.

Share This Article