सिटी पोस्ट लाइव
पटना: पटना के सबसे पॉश इलाके, एस के पूरी मोहल्ले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक बुलेट सवार युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस दैरान एक व्यक्ति की हत्या करने की कोशिश की, लेकिन इस वारदात को अंजाम देने में अपराधी नाकाम रहें। हालांकि, सीसीटीवी में कैद इस पूरी वारदात ने अपराधियों के मनोबल को और स्पष्ट कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपराधी युवक का पीछा करता है, और जब पहले निशाना चूक जाता है तो वह पिस्तौल निकालकर फिर से गोली चलाता है। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर फरार हो जाता है।
फिलहाल गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला पटना के पाटलिपुत्र के उतरी एस के पूरी मोहल्ला का है। सिवान जिले के निवासी जयदीप उर्फ पप्पू जिम ने वर्कआउट करके अपने बुलेट से घर जा रहे थे। जिस दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार दो अपाधियों ने जयदीप पर जानलेवा हमला कर दिया है।
लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी प्राप्त की। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्दी पकड़ा जाएगा। इस हमले में पीड़ित जयदीप की जान तो बच गई, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाया जा सके।