सिटी पोस्ट लाइव
पटना : शनिवार की देर शाम को को नवादा जिले के काशीचक प्रखंड के लाल बिगहा के समीप सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो सागा भाई काशीचक में आयोजित यज्ञ देखने गए थे और घर वापसी के दौरान जैसे ही लालबीघा के पास पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही जुगाड़ वाहन ने दोनों भाइयों के वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों को सहयोग से इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया जहाँ चिकित्सको ने चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।वहीं पटना जाने के क्रम में हालत गंभीर होने के बाद परिजनों ने निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां दोनों भाइयों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान नालंदा जिले के मायापुर निवासी किशन मिस्त्री के पुत्र गुड्डू मिस्त्री और रंजीत कुमार के रूप में की गई है।वहीं घटना की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया।और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
भाई-भाई की जिंदगी एक साथ खत्म: नवादा में दर्दनाक एक्सीडेंट