सॉफ्ट स्किल पर कार्यशाला का हुआ समापन

कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने प्रतिभागियों के बीच किया प्रमाण पत्र वितरित

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
अनगड़ा ।
महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में विवि प्रेक्षागृह में सॉफ्ट स्किल पर दो दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुभानी बाड़ा ने छात्रों से कार्यशाला के दौरान मिली सीख को अपने जीवन में उतारने की अपील की। ऐसे अनुभवों को उनके छात्रों के करियर के लिए उपयोगी करार दिया। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रो. राजन तिवारी और प्रो. मानोशी रॉय ने लीडरशिप पर अपना वक्तव्य रखा।

इस अवसर पर डॉ. संजीव श्रीवास्तव एवं डॉ. नम्रता सिंह ने ग्रुप डिस्कशन और प्रेजेंटेशन पर उपस्थित प्रतिभागियों के समक्ष अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और माननीय कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में धन्यवाद भाषण संस्थान के प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी ने दिया। कार्यशाला के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान समेत माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article