सिटी पोस्ट लाइव
अनगड़ा । आजसू पार्टी का अन गडा डाक बंगला में बुद्धिजीवी मंच सह आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी का बैठक किया गया। बैठक का अध्यक्षता जिला बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शहजाद आलम ने किया और संचालन प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि निर्मला वीरेंद्र भगत जिप अध्यक्ष रांची उपस्थित हुई। अनगड़ा प्रखंड में पंचायत स्तर तक बुद्धिजीवी मंच का विस्तार करने और आजसू पार्टी के नीति सिद्धांत को जनता तक पहुंचने के लिए विचार विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि निर्मला भगत ने कही कि आजसू पार्टी अब पुराने तेवर में देखने को मिलेगी पार्टी सरकार में नहीं है पर झारखण्ड राज्य के जनता के बीच खरखड़ी मूल्यों को लेकर सीधे संवाद करने का मौका मिला है सभी कार्यकर्त्ता कटिबद्ध हैं। जिला बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शहजाद आलम ने सतेंद्र कुमार उर्फ पल्लू को बुद्धिजीवी मंच का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। और पार्टी का पट्टा पहनकर स्वागत किया गया।
इसको लेकर अनगड़ा प्रखंड कमेटी और बुद्धिजीवी मंच के संयुक्त तत्वाधान में 19 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मिलन समारोह किया जाएगा। पूरे महीने पार्टी विस्तार पर काम होगा। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र सिंह भोगता, जिला प्रवक्ता रोशन लाल मुंडा, जिला सह सचिव राजेश पाहन, चिंटू मिश्रा, पारस महतो, राजू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।