बिहार: वीडियो गेम खेल रहे थे दोस्त, गुस्सा आया, मार डाला

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बेगूसराय: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर आ रही है। गेम खेलने के दौरान दोस्त ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी है। युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों भिट्ठा की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौत की खबर लगते ही लोगों की काफी भीड़ लग गई। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी। मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के संबंध में तेघरा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि एक युवक को गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया है कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण से राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों भिट्ठा गांव के रहने वाले राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन-चार दोस्त आपस में गेम खेल रहे थे। तभी दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज़ होकर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही मौके पर इधर-उधर लोग भागने लगे। वहीं राहुल कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि लोगों के बीच चर्चा यह है कि सभी दोस्त एक ही जगह एकत्रित होकर गेम खेल रहे थे। गेम खेलने के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसी विवाद के कारण राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Share This Article