पूरी रात सो नहीं पाए तेजस्वी यादव, दूसरे दिन पहुंच गए छात्रा के घर, दिया लैपटॉप

खुशी को मिला लैपटॉप, दूसरी छात्राओं को उपहार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल खुशी नाम की एक छात्रा के घर पहुंचे और उसे लैपटॉप दिया। तेजस्वी यादव ने खुशी से उसके सपनों के बारे में भी पूछा। उन्होंने पूछा, खुशी, तुम क्या बनना चाहती हो? खुशी ने जवाब दिया कि मैं बिहार पुलिस बनना चाहती हूं, इसके बाद तेजस्वी यादव ने खुशी का मनोबल बढ़ाया और कुछ और बड़ा बनने को कहा। तेजस्वी ने कहा कि आईपीएस बनो, डॉक्टर बनो। खूब पढ़ो। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक्स पर ट्वीट किया है और खुशी के साथ मुलाकात का अपना वीडियो शेयर किया है। तेजस्वी यादव ने वहां मौजूद दूसरी छात्राओं को भी उपहार दिए और उनसे बात की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब दो दिन पहले छपरा से वैशाली आ रहे थे इसी दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी रोकवाई और उतरकर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के वे सीधे खेत में पहुंच गए। वहां उनकी मुलाकात जय सिंह कुशवाहा से हुई जो एक किसान हैं और उनसे बातचीत करते हुए कहा कि आपकी क्या समस्या है? इसी दौरान उसके परिवार के कई लोग आ गए और उनसे बातचीत में किसान के परिवार के लोगों ने बताया कि हमें फसल का पूरा दाम नहीं मिल पाता। छोटे-छोटे मंडी में बेचते हैं इससे हम लोगों को फायदा नहीं होता।

बातचीत के दौरान वहां एक लड़की खुशी पहुंचती है, जब उससे तेजस्वी यादव ने पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा तो उसने पूरी तरीके से पोल खोल कर दी। कहा कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती, कंप्यूटर नहीं है। कंप्यूटर चलाने नहीं दिया जाता, तभी उसकी मां बताती हैं कि वह कंप्यूटर चलाना सीखना चाहती है।

उसके बाद जब तेजस्वी यादव चलने लगे तो किसी ने लालू प्रसाद यादव के लिए उपहार के तौर पर गोबी दे दी और कहा कि लालू जी को सब्ज़ी खिलाइगा। उसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर हम लालू जी को यह वीडियो भी दिखाएंगे और जब सब्जी बनेगी तब हम आपको उसकी फ़ोटो और वीडियो भी भेजेंगे।

Share This Article