Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर नए अंदाज में दिखेगी कांग्रेस,
सिटी पोस्ट लाइव : महागठबंधन में मन-पसंद और पर्याप्त सीटें नहीं मिलने पर आरजेडी को छोड़कर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस इन दिनों अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कसरत में जुटी है.अगर सीट बंटवारे में आरजेडी ने एकतरफा फैसला नहीं लिया तो कांग्रेस साथ चुनाव लडेगी.अगर एकतरफा फैसला लिया तो अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है.बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने चुनावी प्रबंधन की टीम बना ली है. बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रबंधन का बेहतर संचालन करने के लिए एआईसीसी मीडिया विभाग ने फिलहाल 7 सदस्यीय टीम का गठन किया है.
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जमीन पर अपनी सियासी सक्रियता का आगाज करने के बाद कांग्रेस ने चुनावी प्रबंधन की टीम बनाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है.कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ता अभय दुबे को बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया है. कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बिहार चुनाव को देखते हुए यह नियुक्ति की. बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रबंधन का बेहतर संचालन करने के लिए एआईसीसी मीडिया विभाग ने फिलहाल सात सदस्यीय टीम का गठन किया है.पार्टी प्रवक्ता अभय दुबे को बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय मीडिया संयोजक तो कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया पैनल के सदस्य ज्योति कुमार सह को रिसर्च से जुड़ी गतिविधियों का बतौर संयोजक नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की ओर से बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्यों की नियुक्ति की सोमवार को घोषणा की गई. दुबे और ज्योति कुमार सह के अलावा प्रियंका गुप्ता, प्रकाश मीणा, ऋतु सह तथा सत्येंद्र सह राघव को भी संयोजक के रूप में मीडिया तथा रिसर्च का अहम जिम्मा सौंपा गया है.इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी हुई है. चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई नौकरी और रोजगार के साथ पलायन के मुद्दे पर पद यात्रा कर रहे हैं.