15 दिनों में नहीं हुआ कालीकरण तो होगा सड़क जाम

पुरुलिया फॉरलेन कार्य में अनियमितता को लेकर अंचल कार्यालय और थाना में सौंपा ज्ञापन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
अनगड़ा ।
रांची पुरुलिया सड़क फॉरलेन निर्माण कार्य अंगड़ा प्रखंड मुख्यालय से लेकर हेसल लेडा अंबा तक गडा खोद कर छोड़ दिया गया है अंगड़ा चौक से लूपुंग मोड़ तक एक सईड पथ निर्माण आंशिक रूप में किया गया परन्तु गोंदली पोखर चौक जो अनगडा प्रखंड व्यवसायिक राजधानी माना जाता है वहां पर सड़क को खोदकर विगत नौ माह से छोड़ दिया गया व्यवसाय प्रभावित हो रहा है आय दिन दुर्घटना हो रही है गाडियां खराब हो रहा व्यवसायिक संघ आक्रोशित है।

आगामी दिनों सड़क जाम करने का मन बना रहे है और लोगो का कहना है कि सड़क कार्य में पानी भी समय समय पर नहीं डाला जाता है जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा अगर जल्द से जल्द सड़क कालीकरन नहीं किया गया तो गोंदली पिखर और हेसल मोड़ के समीप सड़क को जाम कर दिया जाएगा इन मुद्दों को लेकर अंचल कार्यालय और अनगडा थाना में मांग पत्र सोंपा गया है। मौके पर भाजपा रांची जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश साहू पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सिकेंदर अंसारी प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो राम शाय मुंडा आदि शामिल थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article