‘किंग्स ऑफ दियारा’ गैंग का सरगना सन्नी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो करता था पोस्ट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : सोशल  मीडिया पर काफी सक्रीय रहनेवाले  किंग्स  ऑफ़ दियारा गैंग के नाम से कुख्यात सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार को पुलिस ने दबोच लिया है.पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र का सबसे खतरनाक  गैंग के सरगना  सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार सोशल मीडिया पर खुद को ‘किंग्स ऑफ दियारा’ के नाम से प्रचारित करता था. हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करता रहता था. सोशल मीडिया के जरिए अपने गैंग में नए सदस्यों की भर्ती भी करता था.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दानापुर ASP भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने शाहपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर गंगहारा गांव का रहने वाला सन्नी कुमार हेतनपुर गांव से गिरफ्तार किया है.आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक रायफल, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. जांच में पता चला है कि आरोपी का गैंग में 10 से 15 सदस्य सक्रिय हैं. सन्नी का जेल में बंद कुख्यात अपराधी शंभू गोप के गैंग से भी संबंध है. शाहपुर थाने में इसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करता था. टेक्निकल टीम की मदद से इसकी लोकेशन का पता लगाया गया और गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. गैंग में नए सदस्यों की करता था भर्ती .

Share This Article