सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के लोगों को फिरहाल अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.मौसम विभाग के अनुसार ‘दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 3 और 8 फरवरी को प्रभावित कर सकते है.एक बार फिर 5 फरवरी से कुछ दिनों के लिए ठंड बढ़ सकती है. रविवार को राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा. उत्तर भाग में तराई से सटे जिलों भागलपुर और पूर्णिया में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा. दक्षिण भाग में अधिकांश जिलों में धूप खिली रही.
बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है. हल्के से मध्यम गति की पछुआ हवा चलेगी. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है. सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा..सर्दी के मौसम में बिहार की हवा भी दूषित हो गई है. रविवार को हाजीपुर की हवा सबसे खराब रही. यहां का AQI 276 रिकॉर्ड किया गया.रविवार को दिनभर तेज धुप की वजह से गर्मी का अहसास होता रहा.शाम होते ही ठंड बढ़ गई.सुबह शाम ठंड जारी है.