बिहार कांग्रेस मे बवाल, प्रवक्ता निधि पांडे ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप, दिया इस्तीफा.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार कांग्रेस के दफ्तर मे हर रोज नजर आनेवाली नेत्री, पार्टी की तेज-तर्रार और मुखर प्रवक्ता निधि पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.  निधि पांडे ने इस्तीफा देते हुए पार्टी के कुछ बड़े नेताओं पर महिला और जातिगत भावना के आधार पर उन्हें ‘टॉर्चर’ करने का गंभीर आरोप लगाया है. मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा देनेवाली निधि पांडे ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके आरोपों से साफ है कि पार्टी के भीतर कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था. उन्हें अपना काम करने नहीं दिया जा रहा था.  निधि पांडे ने यह भी साफ किया कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन फिलहाल वह कांग्रेस में बनी रहेंगी. उनके इस बयान ने पार्टी के अंदर चल रही खींचतान को जगजाहिर कर दिया है.बिहार कांग्रेस मे पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर गुटबाजी और आपसी खींचतान चरम पर है. कई बार ये विवाद सार्वजनिक मंच पर भी आ चुके हैं, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नए बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने जब पद संभाला था, तब उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता ही बिहार कांग्रेस के आंतरिक विवाद को खत्म करना बताया था.  लेकिन, निधि पांडे के इस्तीफे से साफ है  अल्लावरु की कोशिशें सफल नहीं हो पाई हैं. अगर महिला प्रवक्ता को अपनी ही पार्टी में जाति और लिंग के आधार पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, तो यह कांग्रेस के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे पर भी सवाल खड़े करता है. निधि पांडे बिहार कांग्रेस का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं और अक्सर टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखती थीं. ऐसे में उनका इस्तीफा और आरोप पार्टी के लिए बड़ा झटका है.

Share This Article