सरस्वती पूजा को लेकर पटना में RAF ने निकाला फ्लैग मार्च, नाकों पर वाहनों की चेकिंग.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना में  सरस्वती पूजा को लेकर नाकों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. पीरबहोर और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में होटलों और छात्रावास में भी चेकिंग की गई है.पुलिस टीम के साथ RAF ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. पूजा के दौरान हुडदंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.एसएसपी अवकाश कुमार ने आम जनता और छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा करने की अपील की है. आयोजकों को व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी साझा करने, थानाध्यक्षों को विशेष चौकसी बरतने के साथ डीजे बजाने पर हर संभव रोक लगाने का निर्देश दिया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 पूजा समिति को शर्तों के साथ लाइसेंस दिया गया है. इसके अलावा सभी थाना प्रभारी को प्रतिमा स्थापित से लेकर विसर्जन तक विशेष नजर बनाए रखने को कहा है.सभी यूनिवर्सिटी प्रशासन समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ कॉलेजों के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भी दिशा-निर्देश दिया गया है. पूजास्थल पर नोडल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है. पूजा शुरू होने से विसर्जन तक छात्रों के साथ रहेंगे. छात्रों को असामाजिक तत्वों की पहचान कर पुलिस से जानकारी साझा करने को कहा गया है.

Share This Article