सिटी पोस्ट लाइव
एक्टर वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज हो गया है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। आइए आपको बताते हैं, फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
दरअसल, वरूण धवन और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज हो गया है। रोमांस, कॉमेडी औऱ ड्रामा का भरपूर तड़का इस फिल्म में देखने को मिलेगा,जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। इनके अलावा रोहित सराफ और सान्या मलहोत्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, यह फिल्म 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म के टीजर को फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। और साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- ‘जल्दी से परिचय दे दें। चार लोग, 2 हार्टब्रेक्स और एक शादी।’
हालांकि, टीजर के शुरूआत में वरुण धवन बाहुबली के गेटअप में दिखते हैं, एक दोस्त मज़ाक में कहता है कि वह “रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा” लग रहे हैं। इसके बाद मस्तीभरी और रोमांटिक धुन के साथ जाह्नवी का आकर्षक प्रवेश, सान्या और रोहित सराफ की एंट्री (हेलीकॉप्टर से) और धड़कने वाली केमिस्ट्री दिखती है। वैसे इस फिल्म का निर्देशक शशांक खेतान है। जिन्होंने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी फिल्में सिनेमाघर में धमाल मचा चुकी हैं।