By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
City Post Live
  • Home
  • National
  • States
  • States
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Uttar Pradesh
  • Crime
  • Politics
  • Study
    • Education
  • Class
  • Debate
  • Economy
    • Banking
    • Business
    • Finance
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
    • Bhojpuri News Bullettin
    • Destinny Manntra
    • Music Beats
    • News Bulletin
City Post LiveCity Post Live
Font ResizerAa
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
  • Class
  • Debate
  • Economy
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
Search
  • Home
  • National
  • States
  • States
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Uttar Pradesh
  • Crime
  • Politics
  • Study
    • Education
  • Class
  • Debate
  • Economy
    • Banking
    • Business
    • Finance
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
    • Bhojpuri News Bullettin
    • Destinny Manntra
    • Music Beats
    • News Bulletin
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
  • Class
  • Debate
  • Economy
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Big NewsHealthPolitics

हेमन्त सरकार का बड़ा फैसला, कुष्ठ रोगियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

पुराने मरीजों को 12 महीने और नए मरीजों को छह महीने की उपचार अवधि तक प्रति माह 500 रुपये देने का प्रावधान

Rahul
Last updated: February 7, 2025 2:16 pm
By Rahul
Share
नीतीश सरकार और हेमंत सरकार आमने-सामने,बिस्कोमान को लेकर भिड़त.
SHARE
  • राज्य स्वास्थ्य विभाग की पहल पर केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद देश का पहला राज्य बन गया है, जो अब घर-घर जाकर कुष्ठ मरीजों की खोज कर रहा है।
  • राज्य से कुष्ठ के उन्मूलन को लक्ष्य रखते हुए, स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान और कुष्ठ खोज अभियान शुरू किए गए हैं।
  • राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (NLEP) के तहत राज्य में कुष्ठ रोग का बोझ कम करने, विकलांगता को कम करने और जनता को जागरूक करने के लिए काम किया जा रहा है।
  • यह अभियान 30 जनवरी को शुरू हुआ और 14 फरवरी तक चलेगा।
  • स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी जिलों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और लगभग 13,500 गांवों में कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है।

सिटी पोस्ट लाइव

रांची । झारखंड सरकार ने कुष्ठ रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इसके तहत उन्हें हर महीने 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना राज्य के 4000 कुष्ठरोगियों से शुरू हुई है, लेकिन इस वर्ष 8000 लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। अब टीबी मरीजों की तरह कुष्ठ मरीजों को भी हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे, जिससे वे पौष्टिक भोजन कर सकेंगे। पुराने मरीजों को 12 महीने और नए मरीजों को छह महीने की उपचार अवधि तक प्रति माह 500 रुपये देने का प्रावधान किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की पहल पर केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद देश का पहला राज्य बन गया है, जो अब घर-घर जाकर कुष्ठ मरीजों की खोजकर रहा है। राज्य में कुष्ठ रोग का बोझ कम करने, विकलांगता को कम करने और जनता को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम संचालित है। राज्य से कुष्ठ के उन्मूलन को लक्ष्य रखते हुए, स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान और कुष्ठ खोज अभियान शुरू किए गए हैं, जो 30 जनवरी को शुरू हुए और 14 फरवरी तक चलेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी जिलों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और लगभग 13,500 गांवों में कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है, जहां बीते 5 से 7 वर्षों में कुष्ठ रोगी मिले हैं। जबकि, मुख्य सचिव के निदेर्शानुसार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग कुष्ठ रोग खोज अभियान में सहिया एवं एक पुरुष स्वैच्छिक कार्यकर्ता का खोजी दल बनाया गया है। हर पांच खोजी दल पर एक पर्यवेक्षक लगाया गया है, जो घर घर जाकर त्वचा की जांच करेंगे और संदेहास्पद रोगी की सूची बनाएंगे।

मुख्य सचिव के अनुसार, खोजी दल द्वारा तैयार किए गए संदेहास्पद मरीजों को पर्यवेक्षक चिकित्सक के पास भेजा जाएगा, जो रोग की संपुष्टि सुनिश्चित करेगा, जो एचएससी, पीएचसी और सीएचसी में व्यवस्था की गई है। रोग की संपुष्टि होने पर मरीज का निबंधन करते हुए उपचार शुरू किया जाएगा। मुख्य बात यह है कि मरीज सरकार में निबंधित होने के बाद पोषण राशि का हकदार होगा। इसके लिए, निबंधन के समय ही एक बैंक खाता बनाया जाता है, जिसमें पोषण राशि का भुगतान किया जाएगा। अगर किसी कारण से भुगतान नहीं हो सका, तो भुगतान अगले दो माह में किया जाएगा।

TAGGED:Bank Account AssistanceCentral ApprovalCentral GovernmentCHCdisability preventiondisease preventionFinancial aidfinancial assistanceFree Medical TreatmentGovernment Aid ProgramGovernment BenefitsGovernment CampaignGovernment GrantsGovernment Health Initiativegovernment policiesgovernment schemehealth awarenesshealth departmentHealth WelfareHealthcare FundHealthcare Schemehealthcare serviceshemant governmenthospital servicesHSCInfectious DiseasesJharkhand governmentJharkhand Health MissionJharkhand Health SchemeleprosyLeprosy Awareness CampaignLeprosy detection campaignLeprosy EradicationLeprosy Eradication MissionLeprosy Patient AssistanceMedical AssistanceMedical Campsmedical checkupNational Leprosy Eradication ProgramNLEPNutritional SupportPatient SupportPHCPrimary Health CentersPublic Health CampaignPublic Health PlanPublic Health PolicyPublic Welfare SchemeResearch & AwarenessRural developmentRural HealthRural Health AwarenessSchemes for the PoorSocial Developmentsocial reformSocial SecuritySocial Welfare Schemestate governmentTB PatientsWelfare of the Poor
Share This Article
Facebook Copy Link Print

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
प्रशांत किशोर ने 90% संपत्ति जनसुराज को दान करने का किया ऐलान
Big NewsExclusivePolitics

PK की ‘शर्त वाली’ मुलाकात, घर छोड़कर सारी संपत्ति ‘जन सुराज’ को दान

November 21, 2025
मोतिहारी में खाकी और भू-माफिया का गठजोड़ उजागर: SP ने शिकारगंज थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड
Big NewsCrimeExclusive

मोतिहारी में खाकी और भू-माफिया का गठजोड़ उजागर: SP ने शिकारगंज थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

January 10, 2026
"क्या लड़की होना गुनाह है?" पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, पूछा- वो 10 जगह मुंह मारे तो कोई सवाल क्यों नहीं?..
Big NewsEntertainmentExclusiveTrend

“क्या लड़की होना गुनाह है?” पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, पूछा- वो 10 जगह मुंह मारे तो कोई सवाल क्यों नहीं?…

February 26, 2026
रक्षाबंधन के बाद इंडिया अलायंस करेगी बड़ी रैली,यात्रा में राहुल गांधी भी रहेंगे साथ.
Big NewsExclusivePolitics

हो गई महागठबंधन की बैठक, तेजस्वी यादव बने कोऑर्डिनेशन के अध्यक्ष.

April 17, 2025
बिहार में 'जनसुराज' बनाम 'सुशासन': चुनाव में सिमटी पार्टी के पास सिर्फ समय,जदयू ने नीतीश जैसा कद पाना नामुमकिन
Big NewsPolitics

सभी डर दिखाकर मांग रहे वोट, डरने की जरुरत नहीं, अपने बच्चों के लिए दीजिये वोट.

July 16, 2025
10 सर्कुलर रोड से नहीं हटेंगे लालू-राबड़ी; जानिए कैसे सीएम नीतीश ने भाजपा की कोशिशों पर फेरा पानी...
Big NewsExclusivePoliticsTrend

10 सर्कुलर रोड से नहीं हटेंगे लालू-राबड़ी; जानिए कैसे सीएम नीतीश ने भाजपा की कोशिशों पर फेरा पानी…

February 24, 2026
बिहार चुनाव 2025: बड़हरा में BJP को बड़ा झटका, दशकों पुराने नेता ने छोड़ा पार्टी का दामन, निर्दलीय लड़ने का ऐलान
Big NewsEconomy

लगान वसूली को लेकर सरकार सख्त, नहीं चुकाया तो नीलाम होगी जमीन.

March 16, 2025
मुकेश सहनी के ऐलान से महागठबंधन में घमाशान,क्या CONG होगी तैयार?
Big NewsPolitics

तालमेल से पहले अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं मुकेश सहनी.

May 31, 2023
Show More
City Post Live
City Post Live is a new media venture of prominent television journalist Shrikant Pratyush.This dot-com will keep you updated about crime,politics , entertainment and relegion news round the clock.

Quick Links

  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

About US

  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

2024- All Rights Reserved. City Post Live. Website Created by and Maintanance by Cotlas Web Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?