अक्षरा सिंह और पवन सिंह के पुराने विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह का दर्द और गुस्सा दोनों फूट पड़ा। उन्होंने न केवल अपने अतीत पर बात की, बल्कि पवन सिंह के चरित्र पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

दरअसल, अक्षरा ने मुश्किल वक्त को याद करते हुए बताया कि जब पवन सिंह की शादी हो रही थी, तब वह पूरी तरह टूट चुकी थीं। उस दौरान आम्रपाली दुबे ने उन्हें सहारा दिया और संभाला। अक्षरा कहती हैं- “मैं किसी का अहसान नहीं भूलती। अगर किसी ने मेरे लिए एक पल भी सोचा है, तो मैं उसकी कर्जदार हूं। शायद इसीलिए मैं आम्रपाली को इतना मानती हूं।”

दोहरे मापदंडों पर उठाया सवाल;
अक्षरा सिंह इस बात से काफी खफा दिखीं कि समाज और सोशल मीडिया आज भी उन्हें उनके अतीत के लिए कटघरे में खड़ा करता है, जबकि पवन सिंह को लेकर कोई सवाल नहीं पूछता। शादी और भविष्य पर बात करते हुए अक्षरा ने कहा कि उन्हें भी अपना घर बसाना है। वह एक ही नाम के साथ पूरी जिंदगी नहीं उलझी रह सकतीं। इसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि क्या लड़की होना गुनाह है? अगर एक अफेयर हो गया, तो क्या उन्हें फांसी पर लटका दिया जाएगा? इसके अलावा पवन सिंह के चरित्र पर हमला करते हुए अक्ष ने पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वह “10 जगह मुंह मार रहे हैं” और लड़कियों के साथ घूम रहे हैं, लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं करता। उनका चरित्र हर जगह जगजाहिर (प्रमाणित) है।