सुशासन के बारे में क्या सोच रही है जनता, जनता के बीच आम आदमी बनकर पहुंचे IAS अधिकारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एस.सिद्धार्थ  का एक विडियो social मीडिया में फिर से वायरल हो रही है.इस तस्वीर में एस.सिद्धार्थ सड़क के किनारे एक चाय की दूकान के बाहर आम लोगों के साथ बेंच पर बैठकर कुल्हड़ में चाय पीते नजर आ रहे हैं.चाय पिने से पहले उन्होंने तिलकुट का स्वाद चखा फिर चाय की चुस्की के साथ सरकार के बारे में लोगों की राय से भी रूबरू हुए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अक्सर एस.सिद्धार्थ  आम लोगों की तरह आम लोगों के बीच कभी शब्जी खरीदते तो कभी बाज़ार करते नजर आते हैं.जब अपने दफ्तर में बैठते हैं तो अधिकारियों कर्मचारियों की साँसे अटकी रहती हैं.पता नहीं कब क्या फैसला ले लें. लेकिन जब ड्यूटी से ऑफ होते हैं तो एक आम आदमी की तरह नजर आते हैं.  एस.सिद्धार्थ का चाय पीने का ये विडियो  नौबतपुर की है.पटना के नौबतपुर में वह एक रोड के किनारे एक कलर में चाय पी रहे हैं.

दरअसल, सरकार के बारे में आम जनता की राय जानने के लिए अक्सर एस.सिद्धार्थ  आम जनता बनाकर  जनता के बीच जाते रहते हैं.उन्हें लगता होगा कि विपक्ष लगातार  मुख्यमंत्री पर सवाल उठा रहा है , कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है.लेकिन आम जनता नीतीश कुमार ,उनके सुशासन और नौकरशाही के बारे में क्या बात कर रही है?

Share This Article