सिटी पोस्ट लाइव
बरही : बरहीडीह के प्राचीन छठ घाट स्थित सूर्य मंदिर में महायज्ञ महोत्सव को लेकर भव्य ध्वजारोहण और भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक मनोज यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया। इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महायज्ञ महोत्सव की शुरूआत विधिवत पूजन और ध्वजारोहण से हुई, जिसका नेतृत्व विधायक मनोज यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने महायज्ञ की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजसिंह चौहान, सचिव राजवंशी सिंह, कोषाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया शमशेर आलम, कैलाशपति सिंह, नागेश्वर प्रसाद केसरी, राजकुमार केशरी, लखन सिंह, लोकेश ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, भुनेश्वर साव, उदय साव, विजय केसरी, किशोर ठाकुर, उपेंद्र राणा, मकुंदी राणा, मुकेश सिंह, प्रमोद सिंह, विजय केशरी, राजू पाण्डेय, दिनेश प्रजापति, भोली पासवान, टिंकू आलम, विजय सिंह, विनय सिंह, उपेंद्र राणा, मुकुंद राणा, दशरथ रजक, इंद्र भैया, मुकेश चंद्रवंशी, रामचन्द्र पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, राजकुमार केशरी, मोती सिंह, नागेश्वर प्रजापति, चंद्रदेव राणा, शंकर राणा, किशोर ठाकुर, संदीप केशरी, राजवंशी सिंह, धमेन्द्र सिंह, परमेश्वर राणा, सुरेश चन्द्रवंशी, श्यामदेव ठाकुर, अविनाश कुमार सिंह, पप्पू पासवान, भोली पासवान, राहुल सिंह, सन्नी कुमार, कृपाल राणा, संजय कुमार साव, भागीरथ ठाकुर, भुनेश्वर साव, प्रवीन सिंह, सुरेश राणा, अजय पाण्डेय, लखन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष राजसिंह चौहान, सचिव राजवंशी सिंह व कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि यह महायज्ञ 9 दिनों तक चलेगा और इसे वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुख्य आचार्य रामचंद्र पांडे और उनके सहयोगी ब्राह्मणों के नेतृत्व में संपन्न किया जाएगा। 16 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 17 फरवरी को अरणी स्थापना की जाएगी। 17 से 23 फरवरी को प्रतिदिन संध्या के समय भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसे बनारस की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री राजनंदनी जी प्रस्तुत करेंगी। 24 फरवरी को महायज्ञ की पूणार्हुति, कन्या भोजन, भंडारा और कलश विसर्जन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और समाज में शांति एवं सद्भावना का संदेश फैलाना है। आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम हर साल भव्य रूप से आयोजित किया जाता है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। बताते चलें कि बरहीडीह छठ घाट सूर्य मंदिर में हो रहे इस महायज्ञ महोत्सव से क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है।
बरसोत में श्री श्री 1008 शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री राम चरित मानस परायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बरही विधायक मनोज यादव ने शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं को कलश प्रदान कर शोभायात्रा के लिए रवाना किया। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो भक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूबी रही। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुजीत कुमार, अजय रामराज्य, मुकेश बक्शी, बीरेंद्र सिंह, राजा मनोज देव, इंदर देव रजवार, अजित चंद्रवंशी, राजेंद्र भगत, रामचंद्र कुशवाहा, पप्पू पाण्डेय, रुपेश कुमार, मनोज सिंह, दिवाकर पाठक, विनोद पाण्डेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।