Budh Gochar 2025:
सिटी पोस्ट लाइव :23 मई को बुध वृषभ में गोचर करेंगे.सूर्य संग युति से बुधादित्य योग बनेगा.इस परिवर्तन से कई राशियों के जातक के करियर- बुद्धि-, व्यापार में वृद्धि होगी.आचार्य लखन प्रसाद शास्त्री के अनुसार इस बार की अपरा एकादशी विशेष संयोग लेकर आ रही है. 23 मई को बुध ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे.
बुध के इस राशि परिवर्तन से वृषभ राशि में पहले से स्थित सूर्य के साथ इनकी युति होगी, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा. यह योग अत्यंत शुभ और राजयोग की श्रेणी में माना जाता है. इसका प्रभाव विशेष रूप से करियर, बुद्धि, व्यापार, तर्कशक्ति और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा.
बुध को वैदिक ज्योतिष में बुद्धि, संवाद, शिक्षा, व्यापार और तर्क का कारक ग्रह माना गया है. सूर्य के साथ युति के कारण बुध की शुभता और प्रभाव दोनों ही बढ़ जाते हैं. इस संयोग से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. यह इस माह बुध का दूसरा गोचर है, इससे पहले 7 मई को भी बुध ने राशि परिवर्तन किया था. इस गोचर का प्रभाव विशेष रूप से मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि पर देखने को मिलेगा.