By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
City Post Live
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
    • Education
  • Class
  • Debate
  • Economy
    • Banking
    • Business
    • Finance
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
    • Bhojpuri News Bullettin
    • Destinny Manntra
    • Music Beats
    • News Bulletin
City Post LiveCity Post Live
Font ResizerAa
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
  • Class
  • Debate
  • Economy
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
Search
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
    • Education
  • Class
  • Debate
  • Economy
    • Banking
    • Business
    • Finance
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
    • Bhojpuri News Bullettin
    • Destinny Manntra
    • Music Beats
    • News Bulletin
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
  • Class
  • Debate
  • Economy
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Politics

पटना में श्रमिक सम्मान यात्रा के लिए राज्य स्तरीय जन संवाद का हुआ आयोजन

बंगाल से शुरू होकर बिहार पहुंची है यात्रा, 24 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत सरकार को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rahul
Last updated: February 14, 2025 7:22 pm
By Rahul
Share
पटना में श्रमिक सम्मान यात्रा के लिए राज्य स्तरीय जन संवाद का हुआ आयोजन
SHARE

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान की मांग को लेकर वकिंग पीपुल्स कोएलिशन (WPC), जस्टिस डेमोक्रेटिक फोरम (JDF) और राज्य के विभिन्न जन संगठनों के संयुक्त प्रयास से पटना के संत रविदास आश्रम, बेली रोड पर राज्य स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, श्रमिक संघों, फुटपाथी दुकानदारों, हॉकर्स, ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों और घरेलू महिला कामगारों सहित सैकड़ों मजदूर शामिल हुए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अखिल भारतीय श्रमिक सम्मान यात्रा के संयोजक श्री राजेश उपाध्याय ने जन संवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में श्रमिकों के न्याय, सुरक्षा और सम्मान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा बंगाल से शुरू होकर बिहार पहुंची है और अन्य राज्यों से होते हुए 24 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त होगी, जहां भारत सरकार को श्रमिकों की मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत में लगभग 55 करोड़ मजदूर हैं, जिनमें से 48 करोड़ असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं। इन श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कानूनों का लाभ नहीं मिलता। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार श्रमिक सम्मान निधि लागू करे, जिसके तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को न्यूनतम 5000 रुपये प्रतिमाह मिलें। साथ ही सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिकों को 5000 रुपये मासिक पेंशन का प्रावधान भी सुनिश्चित करे।

WPC के नेता श्री प्रकाश कुमार ने कहा कि समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकार” को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए एक ठोस और व्यापक कानून बनाया जाना आवश्यक है। बंगाल से आए मो. नदीम ने मांग की कि असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों को ई.एस.आई.सी. के दायरे में लाया जाए और राष्ट्रीय बजट का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा इन मजदूरों की कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित किया जाए।

JDF के संयोजक श्री पंकज श्वेताभ ने कहा कि राज्य स्तर पर विशेष श्रमिक कल्याण आयोग का गठन होना चाहिए ताकि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और श्रम कानूनों, नीतियों और योजनाओं का पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। अशर्फी सदा मुसहर विकास मंच ने शहरी गरीबों के लिए 200 दिनों के रोजगार की गारंटी हेतु “शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम” बनाने की मांग की।

एकता परिषद के राज्य संयोजक श्री रुपेश कुमार ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए “सामाजिक सुरक्षा कल्याण बोर्ड” का गठन और उसका क्रियान्वयन तुरंत सुनिश्चित किया जाए। भाकपा माले के नेता कॉमरेड कमलेश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार श्रमिकों के हित में काम नहीं कर रही है और कॉरपोरेट्स के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने श्रमिक कल्याण के लिए सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया।

महिला घरेलू कामगार संगठन की संयोजिका सुषमा ने महिला कामगारों के लिए शहरी क्षेत्रों में विशेष आश्रय गृह और वर्किंग वीमेन हॉस्टल की मांग की। इस कार्यक्रम का संचालन असंगठित क्षेत्र कामगार संगठन के राज्य संयोजक श्री विजयकांत सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार ने दिया। जन संवाद सभा को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं श्री सुरेश रविदास, राजेश कुमार, लालेन्द्र कुमार, नरेश रजक, अशोक कुमार और विजय कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

TAGGED:All India Worker Honor Yatrabihar newsdemand for rightsDomestic Women WorkersEconomic SecurityESICFight Against Exploitationgovernment policieshawkersHuman rightsJudicial DemandJustice and SecurityJustice Democratic ForumLabor InterestsLabor LawsLabor LeaderLabor Movementlabor rightsLabor UnionsLabor Unitylabor welfareMonthly PensionNational BudgetPatna EventPolicy MakingPolitical Changepolitical participationPublic awarenessPublic Dialogue MeetingPublic Dialogue ProgramPublic Interest Issuespublic movementpublic participationPublic StrugglePublic Struggle Platformpublic supportPublic Support CampaignPublic welfareSocial Activistsocial changesocial justiceSocial Justice Movementsocial reformSocial SecuritySocial Security LawSocial Security RightsSocial Security Welfare BoardSpecial Worker Welfare Commissionstreet vendorssupport from social organizationsTrade UnionsUnorganized SectorUnorganized Worker Welfareunorganized workersUrban Employment Guarantee ActVoice of WorkersWomen's ShelterWorker Honor FundWorker Honor Yatraworker welfareworkers' rightsWorking Peoples' Coalitionworking women hostel
Share This Article
Facebook Copy Link Print

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
Bihar Election 2025: क्या होता है पोस्टल बैलेट पेपर? जानिए कौन घर बैठे डाल सकता है वोट!...
Big NewsExclusivePoliticsStudyTrend

Bihar Election 2025: क्या होता है पोस्टल बैलेट पेपर? जानिए कौन घर बैठे डाल सकता है वोट!…

November 3, 2025
बिहार छठ पर्व 2025: सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर सरकार सख्त, छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध
Big NewsExclusivePolitics

बिहार छठ पर्व 2025: सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर सरकार सख्त, छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध

October 26, 2025
बिहार के सभी बाहुबलियों की रिहाई की शुरू हो गई है मांग.
Big NewsCrimeExclusivePolitics

बिहार के सभी बाहुबलियों की रिहाई की शुरू हो गई है मांग.

April 29, 2023
हार-फैमिली टेंशन को दूर करने के लिए तेजस्वी को किसने भेजा यूरोप, आगे की लड़ाई कितनी कठिन…
Big NewsExclusivePolitics

एक्शन में BJP, सुपर एक्शन में CONG लेकिन क्यों कूल-कूल हैं तेजस्वी यादव ?

June 4, 2025
तेज प्रताप यादव का बड़ा एलान: "गरीब जनता कुर्सी पर बैठेगी, मैं नीचे बैठकर करूंगा काम"
Big NewsExclusivePolitics

तेज प्रताप यादव का बड़ा एलान: “गरीब जनता कुर्सी पर बैठेगी, मैं नीचे बैठकर करूंगा काम”

September 3, 2025
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार: राजस्व विभाग में मची खलबली, बोले- "जनता स्वामी है, सेवक बनकर रहें अधिकारी"
Big NewsExclusive

शादी के 23वें दिन ‘हनीमून’ से लौटी महिला अधिकारी लापता, प्रेमी के साथ छपरा से बरामद; पटना पुलिस करेगी बड़ा खुलासा

December 28, 2025
पांच सितारा बंगले से प्रेम लेकिन उसमे रहने से लगता है डर .
Big NewsPolitics

बिहार BJP में बड़ा बदलाव, 16 नए चेहरों को मिली जिम्‍मेदारी.

September 13, 2023
 भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज.
Big NewsPolitics

 भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज.

July 10, 2023
Show More
City Post Live
City Post Live is a new media venture of prominent television journalist Shrikant Pratyush.This dot-com will keep you updated about crime,politics , entertainment and relegion news round the clock.

Quick Links

  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

About US

  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

2024- All Rights Reserved. City Post Live. Website Created by and Maintanance by Cotlas Web Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?