सुशासन के गाल पर तमाचा,चार साल पहले बेटे की हत्या, अब बेटी का अपहरण.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र  की एक महिला के साथ पिछले चार साल में जो कुछ हुआ है, वह सुशासन के मुंह पर एक तमाचे से कम नहीं.चार साल पहले इस महिला के बेटे की हत्या हो गई.अब उसकी बेटी का अपहरण हो गया है.महिला के अनुसार उन्हीं लोगों ने उसकी बेटी को अगवा किया है जिन्होंने उसके बेटे की हत्या कर दी थी.आरोपी हत्या का मुकदमा वापस लेने के लिए महिला पर दबाव बना रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2021 महिला के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में महिला ने ब्रह्मपुर गांव के मोहम्मद रेयाज, मोहम्मद हैदर और मोहम्मद मेराज के खिलाफ कमतौल थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. ये तीनों आरोपी मोहम्मद जीनत के बेटे हैं. मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, जिससे आरोपी परेशान हैं.आरोपी लगातार महिला पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. इसी बीच मंगलवार लड़की अचानक घर से गायब हो गई. काफी ढूंढने पर भी उसका कोई पता नहीं चला. महिला को शक है कि आरोपियों ने ही उसकी बेटी का अपहरण किया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मां ने अपनी शिकायत में बताया है कि मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या करनेवाले ब्रह्मपुर गांव के  मोहम्मद रेयाज, मोहम्मद मेराज और मोहम्मद हैदर मुकदमा को उठाने को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे. इस केस को उठाने का दबाव बनाते हुए आरोपियों के द्वारा मां बेटी की हत्या धमकी दिया जा रहा था. इसी बीच मंगलवार को मेरी बेटी का अपहरण कर लिया गया है.कमतौल डीएसपी 2 ज्योति कुमारी ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

Share This Article