सिटी पोस्ट लाइव : पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार की पुलिस पॉवर और कमाई के नशे में चूर है.वो अपराधियों पकड़ने की बजे शराबियों और शराब तस्करों के पीछे भागती नजर आ रही है.मकसद सर तस्कर को पकड़ना ही नहीं बल्कि अवैध कमाई करना है.एक शराब तस्कर को पकड़ने के चक्कर में पुलिसवालों ने दो लोगों को अपनी गाडी से कुचल डाला. मधुबनी के मधवापुर प्रखंड की पिरोखर पंचायत में वर्दीवाले गुंडे ने जो तबाही मचाई उसे देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया.
पुलिस की जिप्सी ने एनएच 527 सी पर शनिवार की सुबह सिंगयाही पुपरी निवासी फेंकन मुखिया और 10 वर्षीय बच्चे को रौंद डाला. ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और वे सड़क पर उतर आए.मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस बीच पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया.ग्रामीणों के मुताबिक डायल 112 की गाड़ी शराब लदी बाइक का पीछा कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस की गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.जबकि 10 वर्ष का दूसरा बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद पुलिस के जवान गाड़ी के साथ वहां से चले गए. जबकि ग्रामीणों ने आनन-फानन जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी ले गए. जहां उसकी मौत हो गई.
पुलिस की गाड़ी से हुए हादसे में मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. मुख्य सड़क को जाम कर दिया. करीब तीन घंटे बाद घटनास्थल पर मधवापुर व साहरघाट पुलिस पहुंची. इसको देखते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने ईंट व पत्थर फेंकने शुरू कर दिया .ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने भी पिस्टल से पांच राउंड हवाई फायरिंग की. हालांकि पुलिस ने एक राउंड फायिरंग की पुष्टि की.