लालू यादव से है भाजपा और एनडीए की असली प्रतिस्पर्धा : पियुस

समस्तीपुर में एनडीए के सभी घटक दलों ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर की प्रेस कांफ्रेंस

Rahul
By Rahul
  • प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता पियुस शर्मा ने दिया बड़ा बयान

सिटी पोस्ट लाइव

समस्तीपुर। समस्तीपुर के लोहिया आश्रम में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश प्रवक्ताओं द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख प्रवक्ता उपस्थित थे। प्रवक्ताओं ने जानकारी दी कि आगामी 27 फरवरी 2025 को पटेल मैदान, समस्तीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इस सम्मेलन में उजियारपुर सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, समस्तीपुर सांसद संभवि चौधरी समेत बिहार सरकार के विभिन्न मंत्री और विधायक शिरकत करेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भाजपा प्रवक्ता पियुस शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा और एनडीए की असली प्रतिस्पर्धा लालू प्रसाद यादव से है, तेजस्वी यादव से नहीं। तेजस्वी यादव तो चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं और जनता उन्हें उनके पिता के नाम से जानती है, उनके स्वयं के नाम से नहीं। इस प्रेस कांफ्रेंस को जदयू प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, लोजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान, हम प्रदेश प्रवक्ता चंदन ठाकुर, और आरएमएल प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिंहा ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन में एनडीए के समस्तीपुर जिले के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष और अन्य प्रमुख साथी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गेश राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शशिधर झा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, भाजपा विधायक वीरेंद्र पासवान, नीलम सहनी, अनुपम सिंह हीरा, विनोद चौधरी, धीरज ठाकुर, प्रो. विजय शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, सुबोध सिंह, अनस रिजवान, संजीत कुशवाहा, सुरज सहनी, और कृष्ण गोपाल शर्मा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article