सिटी पोस्ट लाइव : पिछले साल भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से इस्तीफा बिहार के चर्चित पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे आज शुक्रवार को अपने आगे की योजना का खुलासा करेगें. बिहार की राजनीति में क्या उनकी भूमिका होगी आज खुलासा करेगें. ताज सिटी सेंटर के मिथिला हॉल में शाम 4 बजे वो मीडिया से मुखातिब होगें. राष्ट्रपति ने पिछले महीने जनवरी में ही उनका इस्तीफा मंजूर किया थाउन्होंने IPS की नौकरी क्यों छोड़ी,अबतक इसका खुलासा नहीं किया है.
राष्ट्रपति से इस्तीफा मंजूर होने के बाद शिवदीप लांडे ने 29 जनवरी को पोस्ट करते हुए लिखा था- जल्द आप लोगों के बीच आ रहा हूं.6 फरवरी को उन्होंने अपनी वर्दी की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘वर्दी एक युवा मन का सपना होता है, लेकिन इतनी सतत-समर्पित सेवा के बाद चमड़ी ही वर्दी बन जाती है. नौकरी से आगे निकल बिहार की आबो-हवा में मिलने का वक्त आ गया है. कहानी का एक अंक संपन्न हुआ, दूसरे का आगाज.’
11 फरवरी को उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘एक कदम माटी के कर्ज की ओर. इस तस्वीर में लांडे नदी किनारे खड़े दिखाई दे रहे थे. वे सूर्य को प्रणाम कर रहे हैं. तस्वीर में बिहार का नक्शा भी बना था.सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पलटूराम से मत जुड़िएगा. तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जन सुराज से जुड़ जाइए, राजनीति में आप जैसे लोगों की जरूरत है.’IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है. काम्या ने भी 130 दिन पहले अपना इस्तीफा गृह विभाग को भेज दिया था.