महाकुंभ हादसे के बाद रोने लगे महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी, कहा-पहले ही जताया था अंदेशा, की थी सेना को कमान देने की मांग

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी कल देर रात महाकुंभ में हुए हादसे की बात करते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। प्रेमानंद पुरी ने रोते हुए कहा कि मैंने पहले ही सरकार को चेतावनी दे दी थी कि महाकुंभ की कमान भारतीय सेना को दे दी जाए, वरना हादसे हो सकते हैं। उमड़ रहे इतने बड़े जनसैलाब को नियंत्रित करना पुलिस के वश का नहीं है। प्रेमानंद पुरी ने यह भी कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब आश्वासन दिया है कि महाकुंभ में व्यवस्था की कमान अब भारतीय सेना को दे जाएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान कल रात दो बजे के करीब हुए हादसे में 17 से अधिक लोगों की जान चली गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इसके बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने घोषणा की कि अखाड़ा के साधु-संत आज स्नान नहीं करेंगे।

हालांकि, बाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और अन्य साधु-संतों से बातचीत कर उन्हें इसके लिए मना लिया कि परंपरा न टूटे और सभी अखाड़ों के संत आज मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article