24 जिलों में भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में मानसून लगातार एक्टिव है। मौसम विभाग ने बिहार के 40 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले वीक तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 8-10 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की आसार है। इसमें उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम के जिलों में मौसम में बदलाव का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। दरअसल, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 9 सितंबर से लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान लोग सतर्क रहें और बेवजह घर से बाहर न निकले।

गौरतलब है कि राजधानी में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 15 सितंबर के बीच पटना और उसके आसपास के जिलों में लगातार बारिश हो सकती है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की समस्या हो सकती है।

Share This Article