प्रशांत किशोर का एलान, लोकप्रियता में धोनी को छोड़ देंगे पीछे, कैसे? यह भी बताया

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: प्रशांत किशोर ने एलान किया है कि वे लोकप्रियता में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने सोशल मीडिया में नाराज़गी भी जताई है, लेकिन अगर आप पूरा मामला जानेंगे, तो नाराज़ नहीं होंगे बल्कि हंस पड़ेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, प्रशांत किशोर साउथ फ़िल्मों के सुपरस्टार थल्लपति विजय के लिए तमिलनाडु में काम कर रहे हैं। प्रशांत किशोर को सुपरस्टार थल्ल्लपति विजय ने अगले साल की शुरुआत में तमिलनाडु में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी टीवीके का चुनावी सलाहकार बनाया है। इसके लिए सुपरस्टार विजय ने प्रशांत किशोर को मोटी फीस भी दी है। दो दिन पहले प्रशांत किशोर तमिलनाडु गए थे। वहां प्रशांत किशोर ने सुपरस्टार विजय के समर्थकों से इंटरैक्ट किया।

सुपरस्टार विजय के समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि तमिलनाडु में अभी वर्तमान में सबसे पॉप्युलर बिहारी महेंद्र सिंह धोनी हैं। मैं जिधर देखता हूं, उधर मुझे तमिलनाडु और चेन्नई में धोनी की तस्वीर ही नज़र आती है, लेकिन आप कोई गलती न करे। एक नया बिहारी तमिलनाडु में इतना पॉप्यूलर होने वाला है कि वह लोकप्रियता में महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ देगा और यह बिहारी होगा प्रशांंत किशोर।

प्रशांत किशोर तमिलनाडु में इतना पॉप्यूलर होने वाला है कि धोनी की लोकप्रियता भी पीछे छूट जाएगी, क्योंकि प्रशांत किशोर इस बार तमिलनाडु में सुपरस्टार थल्लपति विजय और आपकी पार्टी टीवीके को चुनाव जीतने में मदद करेगा और चुनाव जीता देगा। अगले साल अप्रैल में जब तमिलनाडु में चुनाव होंगे और सुपरस्टार विजय की पार्टी चुनाव जीत जाएगी, तो आप सब मुझे धोनी से भी ज्यादा चाहने लगेंगे।

प्रशांत किशोर की यह बात सुनकर तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय के समर्थकों ने खूब सीटी बजाई। तो यह है प्रशांत किशोर की धोनी को लोकप्रियता में पीछे छोड़ देने की रणनीति।

Share This Article