गोपालगंज में 6 दिनों तक करेंगे हनुमंत कथा करेगें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : देश के चर्चित कथावाचक  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आ रहे हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में  6 मार्च से लेकर 10 मार्च तक श्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे. इस कथा में अयोध्या मथुरा वृंदावन आदि के संत शामिल होंगे. पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वयं इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए यह जानकारी दी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आयोजनकर्ताओं की ओर से भी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. यज्ञ मंडप, यज्ञशाला के साथ-साथ भव्य व दीर्घ परिधि में पंडाल निर्माण का कार्य चल रहा है. निजी एजेंसी की ओर से व्यापक स्तर पर कथा आयोजन स्थल पर पंडाल बनाए जा रहे हैं.मठ  के महंत हेमकांत देवाचार्य ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम जानकी मठ में महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

करीब चार एकड़ में पंडाल निर्माण कराया जा रहा है. पूजा पंडाल के अलावे साधु संतों के आश्रय स्थल का भी निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावे भोजनालय और स्नानागार शौचालय आदि की व्यवस्था यज्ञ मंडप के बाहरी परिसर में की जा रही है. महंत हेमकांत ने बताया कि प्रतिदिन यज्ञ के दौरान करीब पांच हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी.रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में आगामी छह मार्च से श्री हनुमंत कथा महायज्ञ से एक दिन पूर्व पांच मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी.

महायज्ञ को लेकर शनिवार को श्रीराम जानकी मठ परिसर में एक बैठक की गई. इसमें यज्ञ की तैयारियां और सफलता पर लेकर विचार विमर्श किया गया.हनुमंत कथा महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप के तरफ आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं. मीरगंज-भोरे मुख्य पथ पर राजघाट के समीप रामनगर जाने वाले पथ के साथ-साथ कल्याणपुर- हुस्सेपुर पथ के दुबवलिया गांव के अलावे कल्याणपुर आदि जगहों पर स्वागत गेट बनाए गए हैं

Share This Article