हाई टेंशन तार की चपेट में आई बस,नवादा जिले में चार लोगों की मौत.

City Post Live

बिहार में , – BUS CONTACT WITH HIGH TENSION WIRE

 

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है.खबर के अनुसार यात्रियों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. जिसकी वजह से चार लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद यहां पर चीख पुकार मच गई.बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग झुलस गए हैं. यह घटना नारदीगंज के राजीव नगर गांव की बतायी जा रही है. बस नालंदा के राजगीर से गया के लिए जा रही थी. तभी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया.

जानकारी के अनुसार, बिजली का तार टूटने से यह हादसा हुआ है. पेड़ हटाते समय करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना उस समय हुई जब रास्ते में एक गिरे हुए पेड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूट गया. तार की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी मृतक एक बस में सवार थे. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Share This Article