पटना के नौबतपुर में खूनी होली, शूट आउट में तीन को लगी गोली, 1 की अस्पताल में मौत.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :पटना को होली के मौके पर अपराधियों ने दहला दिया है. गुरुवार से शुक्रवार की सुबह तक तीन तीन शूट आउट की वारदातें हो चुकी है.तीन लोगों के की जानें जा चुकी हैं.आज नौबतपुर के छोटी टंगरैला गांव में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान ललन यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है. दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए. जख्मी लोगों में प्रेमजीत कुमार एवं प्रेम कुमार शामिल हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे गांव की घेराबंदी की.हरेराम को पुलिस हिरासत में लेकर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने तीनों युवक को एम्स रेफर कर दिया, जहां ललन यादव की मौत हो गई.परिजनों के अनुसार  कुछ दिन पूर्व ललन यादव की किसी बात को लेकर गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई थी. ललन यादव का परिवार यह सोचकर शांत हो गया कि मामला अब ठीक हो गया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 गुरुवार की शाम जब ललन यादव अपने भाई शाहानन्द यादव के घर पर बैठा था.इसी बीच गांव के ही चंदन ने तीन-चार अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा और ललन यादव पर निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. करीब दो दर्जन राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है. इस घटना में ललन यादव और उसके दोनों भतीजे को गोली लग गई.इसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी पुलिस बल के साथ पहुंचकर छापेमारी की. इसमें घटना में शामिल एक बदमाश हरेराम कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

Share This Article