निशांत कुमार की राजनीतिक लॉन्चिंग,पार्टी के नेताओं के साथ खेली होली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : होली के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में अनौपचारिक लॉन्चिंग हो गई है.9 साल बाद सीएम हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में जेडीयू  के सभी बड़े और सीनियर नेता शामिल हुए. सीएम के बेटे निशांत कुमार पहली बार जेडीयू  नेताओं से मिले और  होली खेली.इससे पहले पटना जेडीयू ऑफिस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाया गया. जिसमें लिखा है, ‘बिहार की जनता करे पुकार, निशांत का राजनीति में है स्वागत.दूसरे पोस्टर में निशांत कुमार के नाम से होली और रमजान की शुभकामनाएं दी गई हैं और पार्टी में शामिल होने की अपील की गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एक अन्य पोस्टर में लिखा है, ‘जेडीयू के लोग करे पुकार, पार्टी में शामिल होइए निशांत कुमार.’ पोस्टर्स में सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार की भी तस्वीर लगी है.हालांकि, निशांत कुमार ने अब तक सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इन पोस्टरों से निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है.निशांत कुमार पहले ही यह कह चुके हैं कि वे अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. एनडीए से भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की अपील की थी.

निशांत कुमार के JDU में आने की चर्चा पिछले एक साल से ही हो रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेता भी चाह रहे हैं कि वे राजनीति में आएं. हालांकि, पार्टी के बड़े नेता लगातार इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी निशांत की राजनीति में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था.हालांकि  निशांत राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी बनाते रहे हैं.राजनीतिक बयानबाजी से भी बचते रहे हैं, लेकिन इस चुनावी साल में खरमास खत्म होते ही 17 जनवरी को बख्तियारपुर में हुए स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजलि सभा में निशांत शामिल हुए.यहां उन्होंने अपने पिता के समर्थन में बिहार की जनता से वोट की अपील कर के राजनीति के जानकारों को चौंका दिया था. उन्होंने अपने पिता के काम की सराहना भी की थी

Share This Article