आज ED के सामने पेश होंगे लालू,सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए बुलाया.

City Post Live

, कल राबड़ी-तेजप्रताप से 4 घंटे हुए सवाल-जवाब.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव :चुनाव के ठीक पहले लालू परिवार का संकट गहरा गया है.उन्हें ईडी दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ रहा है.मंगलवार को राबड़ी और तेजप्रताप से ED ऑफिस में 4 घंटे तक पूछताछ हुई.लैंड फॉर जॉब केस में ED आज RJD सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ करेगी. समन जारी कर उन्हें सुबह करीब 10 बजे ED ऑफिस में बुलाया गया है.लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते जमीन के बदले लोगों को नौकरी दी.

लैंड फॉर जॉब्स मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी.लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए थे. उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिए थे. पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे.जबकि, तेजस्वी से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ की थी.इससे पहले मंगलवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप से 4 घंटे तक पूछताछ चली. राबड़ी और तेजप्रताप दोनों से अलग-अलग कमरों में बैठाकर पूछताछ की गई.

राबड़ी देवी से ED के 6 सवाल-तेजस्वी यादव ने दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी वाला बंगला कैसे लिया.सगुना मोड़ वाले अपार्टमेंट की जमीन कैसे खरीदी गई. पैसे कहां से आए. निर्माण कब शुरू हुआ.आपके नाम से जो जमीन है, वो कैसे अर्जित की गई है.जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई उनको आप कैसे जानती हैं.आप उन लोगों से पहली बार कब मिलीं.उन लोगों को नौकरी देने के लिए आपने क्यों पैरवी की.

इसके बाद ED ने राबड़ी देवी से पूछा- क्या आप लंच करेंगी. पूर्व CM ने इसका जवाब हां में दिया. ED के अफसरों ने कहा कि लंच कर लीजिए. कोई दवा लेनी हो तो वो भी ले लीजिए. पूछताछ के दौरान टीम ने राबड़ी से चाय और पानी का भी पूछती रही. इस दौरान पटना ED ऑफिस के बाहर सुबह से ही RJD नेताओं का जमावड़ा लगा रहा. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी होती रही.राबड़ी देवी से ED की पूछताछ पर सीएम नीतीश से सवाल किया गया तो वो मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए

Share This Article