सिटी पोस्ट लाइव : पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिन दहाड़े एक लूट की वारदात को अंजाम दे दिया है. दो प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ रुपये लूट लिया है.पुलिस के अनुसार अशोक नगर रोड नंबर 14 में दिनदहाड़े दो प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर पिस्टल भिड़ा कर अपराधियों ने एक करोड़ नकद लूट लिए.जब पीड़ित रुपये गिन रहे थे तभी अपराधी पिस्टल के साथ अंदर घुसे और रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है. बिचौलिये और जमीन विक्रेता की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है.
वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए. पीड़ित अभिषेक कुमार और राजू कुमार ने डकैती के बाद पुलिस को सूचना दी. दोनों रूपसपुर के रहने वाले हैं.सिटी एसपी, पूर्वी डॉ. के रामदास ने बताया कि एक निजी कार्यालय में दोनों पीड़ित रुपये गिन रहे थे. वे एक जमीन को लेकर बयाना देने आए थे. तभी डकैतों ने धावा बोल दिया और पिस्टल भिड़ा कर रुपये लूट लिए. तकनीकी जांच से आरोपितों की पहचान की जा रही है. पुलिस बिचौलिये और जमीन विक्रेता की भूमिका भी संदिग्ध मान रही है.दोनों के बुलावे पर ही अभिषेक और राजू रुपये लेकर आए थे. बताया जाता है कि जगनपुरा इलाके के दो कट्ठा भूखंड का सौदा हुआ था. करीब एक महीने से सौदेबाजी चल रही थी. इसके बाद डेढ़ करोड़ रुपये कट्ठा पर दोनों पक्ष राजी हुए