गोपालगंज से चुनाव का शंखनाद करेंगे अमित शाह, 30 मार्च को जुटेंगे एक लाख कार्यकर्ता.

City Post Live

Bihar Chunav:

सिटी पोस्ट लाइव : इसबार बीजेपी लालू यादव के गढ़ गोपालगंज से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे .एनडीए की बैठक होगी. इसके अगले दिन 30 मार्च को गोपालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी ने इस जनसभा में एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने का अनुमान जताया है.

अमित शाह की चुनावी जनसभा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शनिवार देर शाम तक गोपालगंज पहुंचे. आज  बीजेपी कोर कमिटी के साथ बैठक कर जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे. गोपालगंज के तिलंगही मैदान, दानापुर मैदान और थावे होमगार्ड मैदान में से किसी एक स्थल पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जनसभा के आयोजन के लिए स्थल का चयन करेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह जनसभा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की पहली बड़ी जनसभा होगी, जिसको लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है.  बीजेपी के लिए चुनावी शंखनाद है. यह जनसभा लालू यादव के गढ़ गोपालगंज में बीजेपी  की ताकत को मजबूती देने में मददगार हो सकती है.बीजेपी नेता मानते हैं कि अमित शाह की गोपालगंज यात्रा से राज्य में पार्टी की मजबूत स्थिति का संदेश जाएगा और यह बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा.

Share This Article