दलित वोट बैंक को साधने में जुटी कांग्रेस,आज पटना में दलित युवा संवाद जारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव: अपने पुराने जनाधार को वापस पाने के लिए कांग्रेस पार्टी दलित और अति-पिछड़े समाज को साधने में जी-जान से जुट गई है. राहुल गांधी की मीटिंग के बाद दलित वोटरों को साधने के लिए पटना में ‘दलित युवा संवाद’ का आयोजन किया है. युवा संवाद में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया मौजूद पटना पहुंचे हुए हैं.प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि युवा संवाद में यह टटोलने की कोशिश की जा रही है कि 11 वर्षों के मोदी राज और 20 साल के नीतीश कार्यकाल में दलितों के साथ क्या हुआ? नीतीश कुमार दलितों के लिए योजना कागजों में चलाते हैं, लेकिन आज भी दलित मुख्य धारा सेनहीं जुड़ पाए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विधानसभा चुनाव के पहले अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सबसे पहले  कांग्रेस. ने ‘पलायन रोको नौकरी दो यात्रा’ के जरिए बिहार में कन्हैया कुमार को आगे कर दिया है. फिर प्रदेश अध्यक्ष के पद से अखिलेश सिंह को हटाकर दलित कार्ड खेलते हुए  राजेश राम को कमान सौंप दिया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की. दिल्ली हेडक्वार्टर में लगभग 4 घंटे तक बैठक चली. बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि ‘बीजेपी को बिहार की सत्ता से बाहर कैसे किया जाए, इस रणनीति पर चर्चा हुई.’

क्या तेजस्वी यादव गठबंधन में सीएम फेस होंगे? इस सवाल पर कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन जब बैठेगी तब सीट, सीएम फेस सब पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, नहीं होगा, इस पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा. बैठक में राहुल गांधी ने बिहार के नेताओं को आश्वासन दिया कि हमें जब बिहार बुलाएंगे, तब हम आएंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में राहुल गांधी बिहार आ सकते हैं. वे कन्हैया कुमार की यात्रा में भी शामिल होंगे.

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बिहार में महागठबंधन के स्वरूप में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा. महागठबंधन के रहकर हम 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.इस बैठक में एक बड़ी रणनीति ये भी बनाई गई कि कांग्रेस बिहार में जदयू और नीतीश कुमार पर हमला नहीं बोलेगी, बल्कि बीजेपी को घेरेगी. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि ‘बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी चुनौती है. वो सत्ता चुराकर यहां तक पहुंची है. उन्हें सत्ता से बाहर निकालने की रणनीति बनाई गई है.’

Share This Article