सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के पछियारी गांव में दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है.चैत्र नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किये जाने को लेकर इलाके में तनाव पैदा हो गया. पथराव का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा है, जिसके बाद से गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. शनिवार को श्रद्धालु कलश स्थापना कर मंदिर से घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक घर की छत से उन पर पत्थर बरसाए गए. इस हमले से अफरा-तफरी मच गई और कई महिला श्रद्धालु भागने के दौरान गिरकर घायल हो गईं.
इस घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते हालात को काबू कर लिया. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.गौरतलब है कि होली के दौरान भी इस गांव में दो समुदायों के बीच मारपीट हुई थी. लाठी-डंडे चले थे और कई लोग घायल हो गए थे. तब पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कराया था, लेकिन नवरात्रि के मौके पर फिर से हिंसा भड़कने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.
पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पथराव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उस सख्श की पहचान कर ली है जिसके छठ से पथराव किया गया.इस मामले में अनुसन्धान जारी है.पुलिस पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है.ईद को लेकर अभी सावधानी बरती जा रही है