सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक JDU ऑफिस पहुँच गये. लेकिन जैसे ही वो दफ्तर से जाने के लिए निकले महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया. महिला कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेने का आग्रह करने लगीं.फिर क्या था मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों को रोका और महिला कार्यकर्ताओं को आगे आने दिया. महिलाओं ने मुख्यमंत्री को ‘जईसन राज्य चलाए जदयू, परिवेश न होई…केहू कितनो होई बाकी नीतीश ना होई’ गाना गाकर सुनाया.इस दौरान नीतीश कुमार मुस्कुराते रहे. महिला कार्यकर्ताओं ने जैसे ही गाना खत्म किया फिर वो JDU ऑफिस से निकल गये.
गौरतलब है कि विपक्याष लगातार नीतीश कुमार की सेहत को लेकर सवाल उठा रहा है.लेकिन नीतीश कुमार लगातार एक्शन में दिखाई दे रहे हैं.ये सच है कि उनकी उम्यार ज्यादा होने और व्यवहार में बदलाव को लेकर उनके समर्थक चिंतित हैं लेकिन आज भी उन्हें नीतीश कुमार से बेहतर चेहरा कोई दिखाई नहीं दे रहा है.छात्राओं का कहना है कि वो परिवर्यातन चाहती हैं लेकिन नीतीश कुमार की जगह तेजस्वी यादव को नहीं चाहती.तेजस्वी और नीतीश कुमार में से किसी एक को चुनना हो तो अभी भी वो नीतीश को चुनना पसंद करेगीं.
नीतीश के JDU ऑफिस पहुंचने पर इंकलाब जिंदाबाद और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगे.कार्यकर्ताओं ने हमारा नेता कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो के नारे लगाए.कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए. कुछ लोग तो चबूतरे पर चढ़ गए और हमारा CM कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो के नारे लगाने लगे.निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय में पहुंचे और उन्हें वहां मौजूद नहीं पाया, तो वे थोड़े नाराज हो गए. इस दौरान उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी थे.