सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में मानसून लगातार सक्रीय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बिहार के 18 जिलों के लिए बारिश की संभावना है.इन जिलों में 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बिजली गिरने के साथ ही बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है.मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में आने वाले दिनों मानसूनी तेजी के एक्टिव होगा. 22 से 26 अगस्त तक राज्य में भीषण बारिश की संभावना जताई गई है. इस समय दक्षिण भारत से होकर गुजर रही द्रोणिका रेखा धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रही है. अगले दो से तीन दिनों में इसके बिहार के ऊपर से गुजरने की संभावना है. इसके प्रभाव से पूरे राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा और वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी.
22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक पूरे बिहार में वर्षा का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा. राज्य के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है.इस दौरान नदी नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है. भारी बारिश के समय विजिब्लिटी कम हो सकती है और सड़कों पर फिसलन जैसी स्थिति बन सकती है.तेज हवा और बिजली गिरने से खड़ी फसलें और फलदार पेड़ क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. कुछ जगहों पर झुग्गी झोपड़ी, टिन शेड और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है.पटना में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव हो सकता है. 22 अगस्त से शहर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. 23 और 24 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती हैं.